मां वैष्णों इंटर कालेज मझवारा से मतदाता जागरुकता रैली निकालते छात्र और अन्य।
जिले के विभिन्न स्कूलों, कालेजों के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मझवारा संवाददाता के अनुसार शिक्षा क्षेत्र घोसी में मतदान जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को मां वैष्णो इंटर कालेज मझवारा के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को एहसान अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छात्र छात्राएं अपने हाथों में बैनर पोस्टर लिए वोट देना गर्व है जनता का यह पर्व है, हम भारत की नारी है मतदान के हक की बराबर अधिकारी है। रैली में सियाराम गुप्ता, मैथली शरण गुप्ता, रुद्रप्रताप शैलेश यादव, विजय मौर्या, रामबचन आदि लोग शामिल रहे। दुबारी संवाददाता के अनुसार स्थानीय जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज दुबारी तथा श्रीराम सुंदर पांडेय सर्वोदय इंटर कालेज गजियापुर के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र छात्राएं लोकतंत्र की बढ़ाएं शान चार मार्च को करें मतदान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रधानाचार्य लालमणि यादव, राजवीर सिंह, सुरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।