फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Mains Result 2024: मऊ के पांच छात्रों ने जेईई मेंस में लहराया परचम, 95 परसेंटाइल हासिल कर बढ़ाया मान

Thu, 25 Apr 2024 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

JEE Mains Result 2024: मऊ जिले के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के पांच छात्रों ने जेईई मेंस 2024 सेशन-2 की परीक्षा में 95 परसेंटाइल हासिल किया है। छात्रों की सफलता से परिवार के साथ कॉलेज प्रशासन भी गौरवान्वित है। 
विज्ञापन
JEE Mains Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई मेंस 2024 सेशन-2 के परीक्षा परिणाम में मऊ नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के पांच छात्रों ने सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्य ने कॉलेज परिवार सहित सफल छात्रों को बधाई दिया है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से सफल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


जेईई मेंस 2024 सेशन-2 के परीक्षा परिणाम में नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के देवांश कुमार, सौरभ गोपाल, प्रियांशु विजय, भरत गोंड़, शिवांश पाठक ने जेईई मेंस की प्रथम सत्र परीक्षा के समान ही द्वितीय सत्र में भी 95 परसेंटाइल प्राप्त कर अपने परिवार सहित विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार सफल छात्रों ने पहले प्रयास में ही बिना कोचिंग के कामयाबी पाई है। केवल विद्यालय के ही शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने उपलब्धि हासिल किया है। छात्रों की कामयाबी पर लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक मुरलीधर यादव तथा प्रधानाचार्य सरिता केडिया ने बधाई दिया है। बताया कि कॉलेज प्रशासन की तरफ से सफल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें