फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगेगसर गांव में पहुंची जांज टीम, लगाए गए आरोपों की जांच पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा (मऊ)। क्षेत्र के मुंगेसर गांव में ग्राम पंचायत मद से कराए गए कार्यों में अनियमितता और गबन के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से रिपोर्ट मांगे जाने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार की देर शाम दो सदस्यीय जांच टीम मुंगेसर गांव पहुंची और आरोपों की जांच पड़ताल की। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

घोसी ब्लाक क्षेत्र के मुंगेसर गांव के हरिशंकर राय, आशवेंद्र राय, अवनीश कुमार राय ने गांव में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता के मामले मेें मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा था। शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि पुरानी पोखरी को नया दिखाकर मनरेगा मद से एक लाख 24 हजार 950 रुपये का बजट उतार लिया गया। पौधरोपण में 58 हजार रुपये गबन करने का आरोप लगाया। मनरेगा, आरसीसी, इंटरलाकिंग सहित तमाम योजनाओं में घोटाले आदि की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर शुक्रवार को दो सदस्यीय जांच टीम ने गांव में जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें