फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जल निगम जेई गाजीपुर ने बेसिक शिक्षा विभाग को 3 विकेट से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर टी 20 मैच खेलते जलनिगम जेई गाजीपुर और बेसिक ​शिक्षा विभाग गाजी
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर जल निगम जेई गाजीपुर और बेसिक शिक्षा विभाग गाजीपुर की टीम के बीच टी-20 मुकाबला हुआ, जिसमें जल निगम जेई गाजीपुर की टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग गाजीपुर को 3 विकेट से हराया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत निराशाजनक रही और महज 51 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद बल्लेबाज मुकेश कुमार ने 41 गेंदों में 14 छक्के और 7 चौकों की मदद से 119 रन की नाबाद पारी खेली।
उन्हें संदीप (16 रन), चंदन (16 रन) और संजीव (18 रन) का साथ मिला, जिससे टीम का स्कोर आगे बढ़ा। इसके चलते बेसिक शिक्षा विभाग गाजीपुर ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 204 रन बनाए।
विज्ञापन

जल निगम जेई गाजीपुर की ओर से गेंदबाज अजय ने 2 विकेट लिए, जबकि गणेश, कमलेश और अमित को 1-1 विकेट मिला। 205 रनों का पीछा करने उतरी जल निगम की टीम की शुरुआत ठीक रही।
बल्लेबाज अजय ने 40 रन और अभिषेक ने 44 रन बनाकर ओपनिंग जोड़ी को मजबूत शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर मैच को अपनी झोली में डाल दिया।
इसमें सुनील ने 26 रन, कमलेश ने 23 रन और गणेश ने 32 रन बनाकर अहम योगदान दिया। बेसिक शिक्षा विभाग गाजीपुर की ओर से गेंदबाज संदीप, अभिषेक और सुनील को 2-2 विकेट तथा चंदन को 1 विकेट मिला।
विज्ञापन

मैच के हीरो अजय रहे, जिन्होंने 40 रन बनाए और दो विकेट लिए। मैच के अंपायर राघवेंद्र और विनय कुमार रहे, जबकि स्कोरिंग यश रघुवंशी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें