फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यूपी पीसीएस में 13वीं रैंक पाने वाली सुषमा यादव का हुआ स्वागत

विज्ञापन
इंदारा गांव में यूपीपीसीएस में 13वीं रैक हासिल करने वाली सुषमा यादव के घर पहुंचने पर बुके देकर 
विज्ञापन
कोपागंज विकास खंड के इंदारा निवासी पूर्व विधायक स्व. कपिदेव यादव की पौत्रवधू सुषमा यादव यूपी पीसीएस में 13वीं रैंक पाने के बाद मंगलवार की दोपहर अपने गांव पहुंचीं। लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

अदरी इंदारा स्थित एक कॉलेज में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यूपी पीसीएस की परीक्षा में अच्छी रैंक पाने के बाद इनके एसडीएम बनने के आसार हैं। सुषमा यादव ने कहा कि सभी लोगों ने जो स्नेह दिया है, उससे हर्ष की अनुभूति हो रही है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, विधायक राजेंद्र कुमार, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, डॉ. गोपाल यादव, दीनानाथ यादव, राकेश सिंह, बैजनाथ पासवान, शिवचंद राम, धनंजय सिंह, सुनील सिंह, मुश्ताक अली, हरेराम यादव, नीरज यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें