फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी जोड़ो अभियान में आम आदमी पार्टी को मिल रहा जनता का समर्थन- पुष्पेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह बातें जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने सोमवार को कहीं। कहा है कि प्रदेश भर में पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। कहा कि प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में भी यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। 8 जुलाई से शुरू यह अभियान 8 अगस्त तक चलेगा। कहा कि साथियों के उत्साह और लोगों का प्यार देखकर स्पष्ट होता है कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य बहुत दूर नहीं है। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कह चुके हैं कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखने वाला आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान एक माह के दौरान यूपी की धरती में नए सदस्यों के साथ बदलाव का जो बीज बो रहा है वह 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के वट वृक्ष के रूप में बुलंद होगा। इसलिए कार्यकर्ताओं को कोई कसर नहीं छोड़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें