फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन कोच तैयार, रेलवे को है प्रशासन की मांग का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण बढ़ते देख रेलवे ने भी मरीजों को राहत देने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने आइसोलेशन कोच को तैयार रखा है। अगर किसी जिले के प्रशासन ने इसकी मांग की तो कोच भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार मरीज मिल रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कमी के चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए रेलवे ने आइसोलेशन कोच तैयार कर रखा है। आइसोलेशन कोचों को अपडेट कर अन्य व्यवस्थाओं से लैस किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे ने आइसोलेशन कोच की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जैसे ही किसी जिले से प्रशासन की मांग आएगी, आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराया जाएगा।
आइसोलेशन कोच को संदिग्ध और संक्रमित हो चुके लोग पृथकवास के लिए इस्तेमाल ले सकते हैं। पिछले वर्ष 23 जून को 12 कोचों वाला आइसोलेशन कोच का इस्तेमाल जिले में किया गया था। उस समय यह आइसोलेशन कोच प्लेटफार्म 3 पर खड़ी थी। कोच की संरचना में 10 कोच-कोविड केयर सेंटर, एक एसी कोच एवं एक एसएलआर लगाया गया था। एक कोच में मरीजों के लिए 8 केबिन बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें