नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर धरती की पूजा करतीं छात्राए?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल और प्रकाश अस्पताल परिसर में बृहस्पतिवार को चिकित्सकों तथा प्रशिक्षुओं ने धरती मां और पौधों का पूजन कर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया।
इस दौरान नर्सिंग स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय ने बताया कि पहली बार 22 अप्रैल 1970 में अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने पृथ्वी दिवस मनाने की शुरूआत की थी। पृथ्वी हमारा पोषण करती है लेकिन पर्यावरण असंतुलन की वजह से इसकी स्थिति दयनीय है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण संतुलन के लिए कार्य करें। इसी उद्देश्य के साथ पृथ्वी दिवस पर धरती और पेड़-पौधों का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि लोग जागरूक हों। प्रशिक्षु छात्राओं ने संकल्प लिया कि कोरोना को हराने के साथ ही धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देंगी। इस अवसर पर प्रशांत राय, डॉ. रवि कुमार बीआर, निधि कुमारी, रिंकी पाल, निलिमा यादव, रितेश, मनस्वी सिंह, कृष्णा वर्मा, पूजा यादव, जयदीप राय, राजीव राय, रोहित सिंह, शिप्रा गुप्ता, गरिमा यादव, सुधा चौहान, श्वेता सिंह, स्नेहलता शामिल रहीं।