फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिंचाई विभाग सवालों के घेरे में, पानी आते ही टूट गई नहर, सौ एकड़ खेत जलमग्न, जिम्मेदार हुए चुप्प

Sat, 07 Jun 2025 06:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

लाखों खर्च के बाद भी पानी आते ही नहर टूटने से सौ एकड़ खेत जलमग्न हो गया और सिंचाई विभाग पर सवाल खड़े होने लगे। जिम्मेदार सवालों पर खामी छिपाने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार हर साल पानी छोड़ते ही नहर टूट जाती है और पानी छोड़ने से पहले लाखों के खर्च से मरम्मत होती है। 
विज्ञापन
पानी के बहाव से टूटी नहर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाखों का मरम्मत के बाद भी चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर में पानी छोड़ने पर दोहरीघाट ब्लाक के टिकरी-मुरादपुर गांव में नहर टूट गई। नहर टूटने से दोनों तरफ करीब 100 एकड़ खेत जलमग्न हो गया। यह हाल उस समय है जब पानी छोड़ने से पहले ही नहरों की मरम्मत पर लाखों रूपया सिंचाई विभाग ने खर्च किया था।

विज्ञापन


उधर सूचना मिलने पर के बाद सिंचाई विभाग ने पानी बंद कराने के साथ अपनी खामियों को छुपाने में जुट गए। बताते चले कि प्रथम पंचवर्षीय योजना में बनी एशिया की दूसरी चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से 350 किमी से अधिक नहर से जिले के अलावा बलिया जिले में करीब 50 हजार हेक्टयर में सिंचाई होती है।

ऐसे तो सिंचाई विभाग को नहर में पानी 20 मई के बाद छोड़ देना चाहिए, लेकिन काफी दवाब पड़ने पर दो दिन पहले ही पानी छोड़ा गया है। विभागीय सूत्रों की माने तो पानी छोड़ने से पहले मरम्मत के नाम पर लाखों की राशि आई थी, लेकिन महज कुछ जगहों पर ही मरम्मत कर यह राशि का बंदरबाट कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर पानी जैसे छोड़ा गया, मरम्मत के अभाव में यह नहर दोहरीघाट ब्लाक के टिकरी मुरादपुर के पास टूट गई। इससे 100 एकड़ से अधिक खेत में पानी चला गया। इस मामले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनोज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, नहर टूटने की सूचना पर अवर अभियंता के नेतृत्व में एक टीम इसे ठीक कर रही है।
विज्ञापन




वहीं लाखों रूपये के मरम्मत कार्य होने के बाद नहर टूटने पर बोले कि वह इस मामले की जांच करा रहे है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें