हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला द्वारा आत्महत्या को लेकर अखिल भारतीय जनवादी किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने घोसी नगर के मझवारा मोड़ पर मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
जनवादी कार्यकर्ताओं का जुलूस जूनियर हाईस्कूल मझवारा मोड़ से चलकर विभिन्न मोहल्लों से होते हुए गांधी तिराहा पहुंचे। जहां मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद जुलूस तहसील पर आकर राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी, सन्नी राव, राजेश कुमार, जितेंद्र भारती, रजनीश भारती, इशरत बानो, शशिकला, सुनीता देवी, निर्मला आदि शामिल थे।