फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और गो-तस्करों के विरुद्ध करें गैंगस्टर की कार्रवाई : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी आजमगढ़ सुनील सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

डीआईजी ने शराब और गो-तस्करों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पांच दिन के भीतर करने को कहा।
पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर रखी जाए और लिप्त पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए। गंभीर घटनाओं की स्थिति में तत्काल मौके का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए तथा मौके का निरीक्षण अवश्य किया जाए। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए पैदल गश्त और पिकेट व्यवस्था सुनिश्चित करने, बीट प्रणाली को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा।
जमीन संबंधी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर मौके का निरीक्षण करते हुए समाधान कराने, सभी थानों पर पीस कमेटी बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने के भी निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर नजर रखने तथा भ्रामक सूचना पर तत्काल खंडन जारी करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें