घोसी स्थित कैप्टन फिलिंग पेट्रोल पंप पर एसडीएम के नेतृत्व में जांच करते वाट-माप की टीम।
उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा के नेतृत्व में बाट माप विभाग के साथ इंजीनियरों की टीम ने गुरुवार को नगर के दो पेट्रोल पंपों की जांच किया। दोनों पेट्रोल पंपों के नौ पंपों पर स्थिति सामान्य रही।
साथ में तेल की डिस्टेंसीटी सही पाई गई। उपजिलाधिकारी टी पी वर्मा के साथ इंडियन ऑयल के सत्यम सक्सेना, मिडको कंपनी के सर्विस अभियंता अरुण श्रीवास्तव और बाट माप टीम के नेतृत्व में जांच टीम ने गुरुवार को सबसे पहले नगर के उत्तर राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर स्थित घोसी पेट्रोलॉयम पेट्रोल पंप पर लगे पांच यूनिट की चेकिंग किया। किसी भी यूनिट में चर्चित चिप नही मिली। तेल की गुणवत्ता के मापने पर निर्धारित डेंसिटी 747.8 की जगह 747.7 पाई गई, जो सही थी। इसी तरह लाखीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के किनारे स्थित कैप्टन फिलिंग पेट्रोलपंप पर लगे चार यूनिटों की जांच में चिप नहीं था। साथ ही तौल के साथ डेंसिटी सही पाई गयी। टीम में कोतवाल एपी शुक्ल व विधि माप विज्ञान दोहरीघाट के निरीक्षक गया प्रसाद आदि रहे।