फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोइरियापार गांव में कराए गए विकास कार्यो की जाँच

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। विकास खण्ड कोपागंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कोईरियापार में कराये गये विकास कार्यों की जांच के लिए गठित मंडलीय टास्क फोर्स मंगलवार को गांव में पहुंची। इस मंडलीय जांच टीम में मंडलीय उपनिदेशक पंचायत मंडल आजमगढ़ रामजियावन, अधीक्षण अभियंता नलकूप आजमगढ़ डीपी गुप्ता व अधिशाषी अभियंता आवास विकास आजमगढ़ महेंद्र कुमार ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जांच टीम ने गांव में कराये गये कार्यो के साथ विकास कार्य का आय व्यय विवरण, ग्राम पंचायत के समस्त अभिलेख, कार्य योजना, स्टीमेट, एमबी, कैश बुक पासबुक, परिसंपत्ति रजिस्टर आदि दस्तावेजों की जांच किया। इस दौरान कुछ दस्तावेजो में गड़बड़ी पर ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगायी। साथ ही अधूरे दस्तावेजों को पूरा कर दो दिन के अन्दर कार्यालय को उपलब्ध कराने को हिदायत दिया। जांच टीम ग्रामसभा का कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई।इस सम्बंध में मण्डल उपनिदेशक पंचायत राम जियावन ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया। कहा कि जांच पूरी होने से पहले कुछ भी बता पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें