चिरैयाकोट (मऊ)। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के नासिरपुर गांव में आवास आवंटन तथा विकास कार्यों में बरती गई अनियमितता की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी ने जांच पड़ताल किया।
गोपनीय जांच की भनक शिकायतकर्ताओं को नहीं लग सकी। क्षेत्र के नासिरपुर गांव में शासन से कराए जा रहे विकास कार्य तथा जनकल्याणकारी योजनाओं में बरती गई अनियमितता बरती गई है। इस मामले में गांव के शिवकुमार राम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में लिखा था कि नासिरपुर गांव में जो भी आवास आवंटित किया गया है। उसमें व्यापक पैमाने पर अनियमिता बरती गई है।
ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि वर्ष 2011-12 में आवास का आवंटन अपने खास लोगों के नाम पर करा लिया गया। सिकंदरपुर पुरवे में पुरानी नाली की मरम्मत के नाम पर दो लाख 22 हजार रुपया का भुगतान करा लिया गया। जूनियर हाई स्कूल की बाउंड्री करवाने के नाम पर धन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से डंकार लिया गया है। अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण कराने के नाम पर पैसा खर्च तो किया गया लेकिन आध अधूरा ही कार्य कराया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा तथा जिला विकास अधिकारी विजयशंकर राय ने गांव जाकर गोपनीय तरीके से जांच पड़ताल किया। यहां तक कि शिकायतकर्ताओं को भी जांच की भनक नहीं लग सकी।