फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहीम का दोहा तक नहीं सुना सके इंटर के विद्यार्थी, डीआईओएस ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को मधुबन तहसील क्षेत्र के मारुफपुर स्थित गांधी विद्यालय इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। डीआईओएस ने 11वीं, 12वीं के छात्रों से गणित के आसान सवाल पूछे, लेकिन छात्र उत्तर नहीं बता पाए। रहीम का दोहा, संस्कृत का कोई भी श्लोक तक नहीं सुना सके। शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों को जमकर फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने 11वीं, 12 के छात्रों की क्लास ली। 11वीं, 12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों से गणित, भौतिक, रसायन विज्ञान के आसान सवाल पूछा। लेकिन एक, दो छात्र ही बता पाए। हिंदी विषय में सवाल पूछा। रहीम का दोहा सुनाने के लिए कहा, लेकिन छात्र नहीं बता पाए। इंटर संस्कृत विषय के छात्र कोई भी श्लोक नहीं सुना सके। शैक्षिक गुणवत्ता खराब न्यून देख डीआइओएस भड़क गए और उन्होंने प्रधानाचार्य को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। विद्यालय में पंजीकृत 838 छात्रों के स्थान पर 50 प्रतिशत से कम 334 छात्र ही मौके पर उपस्थित मिले।
इस पर डीआइओएस ने प्रधानाचार्य को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद नौंवीं, दसवीं की कक्षाओं में शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोबारा जांच में सुधार न होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें