ब्याज माफी योजना-2026 के प्रति ईंट भट्ठा कारोबारियों को जागरूक करने के लिए बुधवार को मेगा मार्ट स्थित भट्ठा एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त राज्य कर मनोज कुमार यादव ने की।
बैठक में ईंट निर्माता समिति, मऊ के पदाधिकारी और राज्य कर विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त राज्य कर ने योजना के प्रावधानों और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
राज्य कर विभाग की ओर से ईंट भट्ठा बकायेदारों की सूची की एक-एक प्रति समिति के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त ने पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें योजना के लाभों की जानकारी देने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।
बैठक में ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, अंजनी कुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, अखिलेश राय और कौशल राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त मनोज कुमार यादव के साथ सहायक आयुक्त कुलदीप, विकास मिश्रा, संतोष सिंह, प्रशांत यादव, सर्वेश यादव और अमित राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।