अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने शराब बरामदगी के मामले में किशन कुमार उर्फ किशुन कुमार को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाने के साथ ही दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का है।