लखनऊ से मऊ के बीच प्रस्तावित इंटरसिटी को रेल राज्यमंत्री 14 अगस्त को स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर लखनऊ के लिए रवाना कर सकते हैं। इसको लेकर स्थानीय रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गई। इसके तहत स्टेशन पर साफ सफाई के साथ दूसरी खामियों को दुरस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बताते चले कि गत माह गाजीपुर जिले में नवनिर्मित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान और गाजीपुर सिटी स्टेशन पर नवनर्मित वाशिंग लाइन का उद्घघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने मऊ से लखनऊ के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाए जाने की घोषणा की थी। उधर कार्यक्रम का देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर रंगरोगन के साथ साफ सफाई और दूसरी व्यवस्था को दुरस्त करने में जुट गया है। रेलवे दो रूटों से ट्रेन का संचालन करने पर विचार चल रहा था। जिसमें पहला रुट मऊ जंक्शन से औड़ीहार, बनारस होते हुए लखनऊ का तो दूसरा रूट औड़ीहार जंक्शन से मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, फैजाबाद होते हुए लखनऊ को। लेकिन 14 अगस्त को मऊ- औड़ीहार, वाराणसी सहित दूसरे रूट से ट्रेन को संचालित किया जा सकता है।
इस बावत डीआरएम एसके झा के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि घोषणा के अनुसार ही ट्रेन को संचालित किया जाएगा। जिसके लिए ही तैयारियां की जा रही है।