फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आठ से 13 दिसंबर तक चलेगा सघन पल्स पोलियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मुहम्मदाबादगोहना कस्बा स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को बैठक में हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रामबदन ने बताया कि आठ दिसंबर से 13 दिसंबर तक शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिसको लेकर 21 टीमें बनाई गई हैं। विभिन्न टीम में चार स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग और ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का विशेष सहयोग रहना जरूरी है। एसडीएम हेमंत कुमार चौधरी ने कहा कि कोई भी बच्चा पल्स पोलियो से वंचित न रह सके। इस कार्यक्रम में जिन लोगों को जो भी जिम्मेदारी दी गई है। उसको पूरा करें। अगर कोई लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देवेश कुमार मिश्रा, अर्जुन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार यादव, सर्वेश सिंह, सीडीपीओ संजीव कुमार सरोज शुक्ला, रंजू मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें