बोर्ड परीक्षा के 11वें दिन जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर नकल होने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि जिलाधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बुधवार को हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटरमीडिएट में प्रथम पाली में मानव विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र तथा द्वितीय पाली में अधिकोषण तत्व प्रशभन पत्र की परीक्षा हुई। जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा तो किया लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा।
हाईस्कूल की अंग्रेजी प्रशभन पत्र को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने गुरु जगदीश सिंह बैजनाथ पहलवान उमावि सरवां और श्रमिक जन विद्यापीठ सरवां का निरीक्षण किया। इसके बाद डीपी चिल्ड्रेन स्कूल सरवां, उदय नरायण इंटर कालेज का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर एक-एक अधिकारी को बैठाकर कापी सील कराने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा ने मधुबन तहसील क्षेत्र के विद्यालयों तथा मुख्य राजस्व अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी ने शहर के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।