मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर-करेत्तर राजस्व वसूली और सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की मासिक समीक्षा हुई। बैठक में आबकारी और खनन विभाग की गिरती वसूली पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खान निरीक्षक के विरुद्ध निदेशालय को पत्र भेजने के निर्देश दिया। साथ ही आईजीआरएस की खराब ग्रेड पर कड़ी नाराजगी जताते हुए गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपालों और कानूनगो पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली और प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा हुई। इसमें बीते अगस्त माह में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में 114.38 फीसदी और वन में 144.48 फीसदी राजस्व प्राप्ति होना मिला, जबकि व्यापार कर में 58.50 फीसदी, आबकारी में 71.39 फीसदी और खनन में 66.50 फीसदी वसूली कम रही।
बैठक में आबकारी और खनन विभाग की गिरती वसूली पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खान निरीक्षक के विरुद्ध निदेशालय को पत्र भेजने के निर्देश दिया। डैशबोर्ड पर आबकारी विभाग को डी ग्रेड और पीएम स्वनिधि को सी ग्रेड मिला। जिलाधिकारी ने ए ग्रेड न पाने वाले विभागों को इस माह सुधार सुनिश्चित करने को कहा।इसीक्रम में डीएम ने आईजीआरएस/जनसुनवाई में जुलाई के बी ग्रेड के मुकाबले अगस्त में सी ग्रेड आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपालों और कानूनगो पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी और खनन जैसे प्रवर्तन से जुड़े विभागों को विशेष अभियान चलाने को कहा।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा सहित दूसरे अधिकारी शामिल रहे।