फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नोटिस वाले मतदाताओं को पेयजल और बैठने की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र मधुबन के विकासखंड दोहरीघाट में एईआरओ के नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम ने एईआरओ से सुनवाई की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

नोटिस प्राप्त मतदाताओं के उपलब्ध कराए जा रहे साक्ष्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मतदाताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सुनवाई के लिए आने वाले मतदाताओं के लिए छाया, पेयजल और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कहा कि मतदाताओं का सुनवाई कर निर्वाचन आयोग से जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप ही प्रकरण का निस्तारण हो। डीएम के निरीक्षण के दौरान एईआरओ मनोज यादव, कुलदीप गुप्ता और विकास शुक्ला नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई करते रहे है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि तीनों एईआरओ विधानसभा मधुबन के बूथ संख्या 91 से 160 तक के मतदाताओं को भेजे गए नोटिस पर सुनवाई का कार्य निर्धारित तिथियों के अनुसार करते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें