फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुकदमे की सुनवाई के लिए पहुंचे दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे की सुनवाई के लिए पहुंचे दो पक्षों में मारपीट मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम प्राथमिकी दर्ज है। मामला परिवार न्यायालय से जुड़ा है। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार बलिया के कठौड़ा निवासी बृजेंद्र कुमार राय की बहन की शादी कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी मनीष कुमार राय के साथ हुई थी। आरोप है कि पति और परिवार की प्रताड़ना तंग आकर मऊ सिविल कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया।
बीते 5 फरवरी को बहन के साथ न्यायालय गए थे। पत्रावली में पुकार सुनकर अपने अधिवक्ता को बुलाने के लिए जाने लगे। तभी अचानक वहां घात लगाकर ईंट लेकर खड़े मनीष राय व कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद लात घूसे से मारने लगे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के बीच बचाव करने पर सभी वहां से भाग गए। उधर, पति मनीष कुमार राय ने सोशल मीडिया पर वीडियो में बताया कि 20 जून 2024 को उन्होंने पंजाब प्रांत के आदमपुर स्थित एक बैंक में पत्नी को नौकरी दिलाई।
कुछ दिन तक साथ में रहे, फिर पत्नी का एक पुरुष से अवैध संबंध की जानकारी मिली। विरोध करने पर आए दिन विवाद होने लगा। नौकरी लगने से पहले सब कुछ ठीक था। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।
न्यायालय में सुनवाई के दौरान बृजेंद्र कुमार राय ने हमला करने की नीयत से कुछ लोगों को बुलाया था। उस दिन वो फोन से बात करते हुए निकले तो बृजेंद्र ने मुंह पर मुक्का मारते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पति बोला- दो बार कर चुका आत्महत्या का प्रयास
समीर कुमार राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी घर पहुंची और बेटी को साथ लेकर चली गई। पत्नी को अधिक पढ़ाना और नौकरी दिलाने के बाद उसके जीवन में समस्याएं खड़ी हो गईं। पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने दो बार आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन बूढ़े माता-पिता की चिंता हर बार कदम खींच लेती।
विज्ञापन


न्यायालय में सुनवाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट का मामला है। एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल सिंह, प्रभारी निरीक्षक, मऊ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें