वलीदपुर के मुहम्मदाबाद गोहना के भदीड़ निवासी 59 वर्षीय अधेड़ की बुधवार की सुबह आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में म़ृत पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने में तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भदीड़ गांव निवासी गजानन सिंह बीते 25 जनवरी की शाम घर से बाइक से ड्यूटी करने मुबारकपुर थाने जा रहे थे। थाने से कुछ दूरी पर एक बेकाबू आटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे गजानन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने घायल उपनिरीक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां करीब पांच माह बाद इलाज के दौरान घायल पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।