मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने जेल अधीक्षक अविनाश गौतम तथा प्रभारी जेलर अजय कुमार झा से जेल के अंदर कैदियों के रखरखाव तथा कोरोना वायरस से बचाव के बाबत जानकारी हासिल किया। साथ ही जेल अधीक्षक को आदेश जारी किया कि जेल में आने वाले नए बंदियों की जांच कराए। इसके आलावा सभी को मास्क पहनने तथा सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।
सचिव ने जेल की बैरकों के साथ भोजनालय, अस्पताल, महिला बैरक को रोजाना सैंनिटाइज कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में जेल में कुल 604 बंदी मिले। जिसमें 519 पुरुष तथा 21 महिला है। जिसमें 64 नववयस्क के बंदी शामिल है। जिसमें 117 पुरुष और 3 महिला सजायाफ्ता शामिल है। सचिव ने जेल अधीक्षक को महिलाओं के साथ रहने वाले बच्िचों के सवास्थ्य की देखभाल करने का आदेश दिया। इस दौरान जेल में निरुद्घ महिला और पुरूष बंदियों से बात भी किया। इस दौरान जेल अधीक्षक अविनाश कुमार गौतम ,प्रभारी जेलर अजय कुमार झा , पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, सहायक सिस्टम आफिसर आरिफ सैफी और धीरज त्रिपाठी, गोवर्धन प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे ।