फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरीघाट सीएचसी के दो डाक्टर सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अक्तूबर माह में बुधवार का दिन पहली बार कोरोना संक्रमण काल साबित हुआ। इस दौरान अलग अलग जांचों में बुधवार को 31 मरीज मिले। इसमें दोहरीघाट सीएचसी के दो चिकित्सक तथा तीन स्वास्थ्य शामिल है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2695 पहुंच गई। इसमें 2496 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि 165 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 1064 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया, जिसमें छह लोग संक्रमित मिले।वहीं लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।संक्रमित मरीजों में दोहरीघाट सीएचसी के दो चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। वहीं नगर के ब्रम्हस्थान से चार, सहादतपुरा से एक, मऊ सर्जिकल से दो, छपरा से एक, सेहबलपुर से एक, मऊ शहर से एक, दोहरीघाट से एक, सूरजपुर से एक, तीन रोडवेज कर्मी दोहरीघाट, नेवादा से एक, बहबर से एक, मसीनियां से एक, एक अमिला से, भटमीला से एक, बड़राव से एक, अतरसावा से एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। बताया कि दोहरीघाट सीएचसी को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2695 हो गई है। जिसमें 2496 मरीज ठीक हो चुके है, वहीं 34 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 165 मरीजों में 112 मरीजों का होम आईसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। बताया कि अब तक 84 हजार 487 संदिग्ध की जांए एंटीजेन से की गई है। इसमें 1525 संक्रमित मरीज मिले है। वहीं 54 हजार 791 लोगों का सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। जिसमें 51 हजार 20 संदिग्धों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 49 हजार 912 निगेटिव है। जबकि 3 हजार 771 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें