फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को किसी नजदीकी ने मारा

Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 हलधरपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में एक ढाई साल की मासूम नीतू पुत्री राम प्रवेश की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पेट, हाथ एवं चेहरे पर चोट के निशान उसकी हत्या की तरफ ही इशारा कर रहे थे। पुलिस इस घटना में किसी नजदीकी के होने की आशंका जताकर पड़ताल कर रही है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने नगवां गांव जाकर मृत बालिका के परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन



बता दें कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी राम प्रवेश की ढाई साल की मासूम पुत्री नीतू 20 जून की रात अपने दादी शीला देवी के साथ एक  कमरे में सोई थी। नीतू की मां अपने एक दुधमुंही बच्ची के साथ घर दूसरे कमरे में सोई थी। दादी शीला देवी का कहना है कि देर रात को कोई उसे उठाने के लिए आया तो वह यह समझ के सोई  ही रही कि उसकी मां उसे ले जा रही है। सुबह जब वह घर में नहीं मिली तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। भोर में ही नीतू घर से 300 मीटर की दूरी पर एक लकड़ी के बने मचान पर बेहोशी की हालत में मिली तो गांव में खलबली मच गई। आनन-फानन नीतू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीतू की मौत उसके पेट में चोट लगने के साथ ही हाथ एवं चेहरे पर चोट लगने के चलते हुई साबित हुई। मामले में पुलिस ने बालिका के दादा केशो राजभर की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को इस मामले में जांच के लिए खुद पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना नगवां गांव पहुंचे। परिवार के सदस्यों के साथ ही आस-पास के लोगों सहित जहां पर बालिका बेहोश मिली थी वहां के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मासूम की हत्या किसी नजदीकी व्यक्ति ने ही की है। इसकी पड़ताल चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें