फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इनरव्हील क्लब ने निकाली सर्वाइकल कैंसर जागरुकता कार रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में नगर में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर जागरुकता कार रैली निकाली गई। जो पुलिस लाइन से जिला स्टेडियम तक गई।
विज्ञापन

कार जागरुकता रैली को एएसपी महेश सिंह अत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल सभी कार को सर्वाइकल कैंसर जागरुकता थीम पर सजाया गया और उससे बचाव के श्लोगन लगाया हुआ था।
रैली के समापन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ एकिका सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में शमिल कार महिलाएं चला रही थीं। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। वहीं कार को अच्छे तरीक से सजाने के लिए पांच महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएसपी की पत्नी पल्लवी अत्रि ने सभी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब की अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आशा खत्री, शरद टंडन, वेनू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, डा. कुसुम वर्मा, डा. रुचिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें