मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। 2241 के सापेक्ष 867 परीक्षकों ने 28562 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब मात्र 91 हजार 179 उत्तरपुस्तिकाएं जांचनी है।
कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। मूल्यांकन केंद्र के बाहर आने जाने वालों पर एलआईयू नजर रख रही थी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। डीएवी इंटर काॅलेज में 220 परीक्षकों ने 10259 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज में 192 परीक्षकाें ने 5926 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा में 178 परीक्षकों ने 4959 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना में 277 परीक्षकों ने 7418 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही थी। मूल्यांकन कार्य पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।