फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट और प्याज की खेती की दी जानकारी

विज्ञापन
कृ​​षि विज्ञान केंद्र पर उन्नत बागवानी फसल का अवलोकन करते किसान। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत आधुनिक खेती के लिए मोहम्मदाबाद, रानीपुर, दोहरीघाट और फतेहपुर मंडाव विकासखंड से चयनित किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी पर किया गया।
विज्ञापन

किसानों को जनपद के आधुनिक किसानों के प्रक्षेत्र पर भ्रमण कार्यक्रम कराया गया। प्रगतिशील किसान रामलेश मौर्य, विभागीय कर्मचारी सुनील कुमार और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक जितेंद्र ने फील्ड में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, प्याज, लहसुन की प्रायोगिक जानकारियां दी।
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने विभिन्न योजनाओं और मॉडल कृषि प्रौद्योगिकी और कृषि से जुड़े अन्य कार्यक्रम जैसे मुर्गी पालन, पशुपालन की जानकारी दी।
विज्ञापन

चंदौली जिले के मखाना उत्पादक किसान अजय पाडीया ने मखाना को सुपर फूड के रूप में वैश्विक मांग के दृष्टिगत पूर्वांचल में भी जलीय खेती के रूप में अपनाने, खेती करने की विधि किसानों को बताया।
जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता तालाबों पर मखाना का खेती के पर दिए जा रहे अनुदान और तकनीकी सहायता के बारे में किसानों को ज्यादा से ज्यादा जुड़कर लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉक्टर जितेंद्र कुशवाहा, डॉक्टर सुमित कुमार, डॉक्टर प्रशांत देव सिंह ने किसानों से संवाद किया। योजना प्रभारी अरुण कुमार यादव और विपणन अभियंता पंकज कुमार यादव ने ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए उद्यान विभाग के माध्यम से लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
कार्यक्रम में विकास खंड प्रभारी चंद्रभान, राजकुमार, राम समुझ यादव, अमरनाथ यादव सहित प्रशिक्षण ले रहे कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान राम, प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें