फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग लैब से आधुनिक तकनीकों की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के अइलख स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के अटल टिंकरि - फोटो : एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया आधार सेवा केंद्र का मैनेजर।
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के अइलख स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और तकनीकी कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

इस लैब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्री-डी प्रिंटिंग और आधुनिक तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे शोध और तकनीकी विकास को देखते हुए विद्यालय में इस लैब की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आधुनिक उपकरणों के अभाव में छात्रों के प्रायोगिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। जबकि निजी विद्यालयों की प्रयोगशालाएं आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
विज्ञापन

इससे सरकारी विद्यालयों के छात्र कई बार प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाते हैं। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी।
यहां उपलब्ध उपकरण विद्यार्थियों को शोध और प्रयोग करने में सहयोग देंगे। इससे छात्रों की रचनात्मकता बढ़ेगी। प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को लैब में कार्य करने के लिए समय दिया जाएगा। जिन छात्रों की विज्ञान विषय में विशेष रुचि है, उनके लिए यह बेहतर अवसर साबित होगा।
उन्होंने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने और उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे छात्र-छात्राओं में नवाचार की भावना विकसित होगी और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे।
विद्यालय में स्थापित इस आधुनिक लैब में विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों और तकनीकी संसाधनों के माध्यम से प्रयोगात्मक शिक्षा प्रदान की जाएगी। इससे छात्र-छात्राएं नई खोजों और प्रयोगों के प्रति प्रेरित होंगे तथा विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें