फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वृद्धा पेंशन की राशि निकालने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीदामपुरा निवासी रियाज अहमद अंसारी की शिकायत और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गनी के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि गनी ने वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया था। पेंशन आने के बाद खाते की जांच कराने के बहाने आधार आधारित सत्यापन कर कई बार धनराशि निकाल ली।
प्राथमिकी के अनुसार, काजीदामपुरा निवासी रियाज अहमद अंसारी ने बताया कि भिखारीपुर सोनार पट्टी निवासी गनी, जो जनसेवा केंद्र संचालित करता है, ने उनका वृद्धा पेंशन आवेदन कराया था।
विज्ञापन

पेंशन स्वीकृत होने के बाद 06 मई 2025 को उनके बैंक खाते में 1500 रुपये की धनराशि आई। आरोप है कि उसी दिन गनी ने फोन कर बुलाया और आधार आधारित सत्यापन के नाम पर अंगूठा लगवाकर खाते से 1600 रुपये निकाल लिए।
इसके बाद 01 सितंबर 2025 को खाते में दो किश्तों में 20 हजार रुपये आए। आरोप है कि इस बार भी अंगूठा लगवाकर पूरी धनराशि निकाल ली गई। बाद में बैंक से खाते का विवरण निकलवाने पर धन निकासी की जानकारी हुई।
पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत 30 मार्च को शहर कोतवाली में की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें