फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर मिल रही तीन पर आने वाली ट्रेनों के कोच की जानकारी

विज्ञापन
मऊ जंक्शन पर प्लेटफार्म तीन पर खड़ी किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस का नही दिख रहा कोच पोजीशन नंबर।
विज्ञापन
मऊ। मऊ जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक और तीन पर कोच गाइडेंस सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। फ्लॉपिंग होने से प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर आने वाली ट्रेनों के कोच की पोजीशन एक नंबर पर दिखने लगता है। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच जाती है और ट्रेन छूटने की आशंका बढ़ जाती है। एक माह से कोच गाइडेंस सिस्टम खराब थे। 28 अगस्त को गोरखपुर में हो रहे प्री इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण करने निकले डीआरएम के मऊ जंक्शन पहुंचने की सूचना मिलते ही चार दिन पहले उसे ठीक कराया गया था। लेकिन कुछ घंटे बाद ही दोबारा फ्लॉपिंग की समस्या शुरू हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रोजाना चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन, काशी एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस, दादर सेंट्रल एक्सप्रेस, मुंबई लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर तीन से सूरत ताप्ती गंगा, गरीब नवाज एक्सप्रेस और सुपरफास्ट सहित 40 ट्रेनों का रोजाना ठहराव होता है। एक ट्रेन अधिकतम पांच मिनट तक प्लेटफाॅर्म पर ठहरती है। यदि एक ही समय पर प्लेटफाॅर्म एक और तीन पर एक साथ ट्रेनें रुकती हैं, तो यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। शुक्रवार की दोपहर 12:36 बजे किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर पहुंची। उधर, प्लेटफार्म नंबर एक पर लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) के पहुंचने का समय हो गया। दोनों ट्रेनों का अनाउंसमेंट होने लगा। तभी अचानक तीन पर खड़ी गरीब नवाज एक्सप्रेस के कोच की पोजीशन एक नंबर पर दिखने लगी। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों को बैग लेकर प्लेटफाॅर्म तीन पर भागते देख रेलवे कर्मियों को अनाउंसमेंट करते हुए गरीब नवाज के कोच की पोजीशन बदलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुजुर्ग यात्रियों ने बताई परेशानी

शुक्रवार की दोपहर किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस के कोच पोजीशन नहीं दिखने से बुजुर्ग यात्री परेशान दिखे। सत्यनाराणय देव ने बताया कि उन्हें बरुनी जंक्शन जाना है। कोच का पोजीशन नहीं दिखने से ट्रेन में चढ़ने में परेशानी होगी और ट्रेन छूट भी सकती है। कटिहार जंक्शन जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे शिवप्रसाद मौर्य ने बताया कि वह पत्नी के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। कोच पोजीशन पता नहीं चलने से पता नहीं चल पा रहा है कि किस कोच में चढ़ना है। बेगुसराय जाने के लिए खड़े रामाश्रय ने बताया कि ट्रेन केवल पांच मिनट रुकती है, कोच में चढ़ने में मशक्कत करनी पड़ेगी।
कोच गाइडेंस सिस्टम के डाटा में तकनीकी समस्या आ रही है। बीते दिनों इसका मेंटेनेंस भी कराया गया था। दो माह पहले में एनुअल मेंटेनेंस सर्विस का टेंडर भी समाप्त हो गया है। नए टेंडर के साथ रेलवे बोर्ड सभी डिस्प्ले बोर्ड भी नया लगवाएगा। - राजेश कुमार, सेक्शन इंजीनियर, टेलिकॉम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें