नगर के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय हाॅकी प्रतियोगिता का समापन शनिवार की देर शाम हुआ। सीनियर वर्ग में स्टेडियम रेड और महिला वर्ग में इंडियर स्पोर्ट्स क्लब विजेता रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी इलामारन जी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल मैच में इंडियन स्पोर्ट्स क्लब ने स्टेडियम मऊ को 1-0 से पराजित किया।
वहीं अंडर 14 बालक वर्ग में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ब्लू को 2-0 से हराया। इसी तरह सीनियर वर्ग में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ब्लू को 2-1 से पराजित किया। सभी विजेता टीमों और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एसपी इलामारन जी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान एसपी इलामारन जी ने कहा कि खेल से अनुशासन आता है और अनुशासन में रहकर खेलने वाला खिलाड़ी और उसकी टीम हमेशा जीत हासिल करती है। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव आनंद सिंह ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।
इस दौरान अयूब अख्तर, राकेश तिवारी सौरभ मद्धेशिया, नरेंद्र राय , मुरलीधर यादव ,क्रीड़ा अधिकारी डी पी सिंह,ओमेंद्र सिंह , विनय जयसवाल, संतोष सिंह, संजय सिंह ,राजू जायसवाल, मोइन अख्तर, शेखर, अखिलेश ,रीमा यादव भूपेंद्र आदि उपस्थित रहे। ।