फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आरोग्य मेले में 40 फीसदी आए डायरिया के केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 96 चिकित्सकों की टीम ने 2311 मरीजाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेले में 40 प्रतिशत केस डायरिया के आए। मेले में डाॅक्टरों ने 49 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हनुमान नगर में 68, भरुहू का पुरा में 74, छोटी महरनिया में 46 और डोमनपुरा में 53 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। चिरैयाकोट पीएचसी में 110, मझवारा में 50 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें