फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इंडियन ड्रेसेज में आग से बचाव के उपकरण नहीं, कई जगह फायर फाइटिंग खराब, एग्जिट बंद मिले

विज्ञापन
लखनऊ की घटना के बाद नगर ​स्थित एक मॉल में लगे अ​ग्निशमन यंत्र में पानी चेक करते  एसडीएम सदर।संव
विज्ञापन
लखनऊ की एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, बिजली निगम और सदर उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने शहर के बड़े व्यावसायिक भवनों में छापेमारी की। इस दौरान आग से बचाव की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

टीम सबसे पहले गाजीपुर तिराहा स्थित आकाश इंस्टीट्यूट पहुंची। इसके बाद वी-मार्ट, अनुपम वस्त्रालय शॉपिंग मॉल, अपना बाजार शॉपिंग मॉल, ट्रेंड्स शॉपिंग मॉल, रिलायंस ज्योति टावर, इंडियन ड्रेसेज शॉपिंग मॉल और बजाज कैपिटल का निरीक्षण किया गया।
इंडियन ड्रेसेज शॉपिंग मॉल के भवन में आग से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। अन्य स्थानों पर एग्जिट बंद मिले, जबकि कुछ जगहों पर फायर फाइटिंग व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही थीं।
विज्ञापन

निरीक्षण में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुदामा प्रसाद, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी, उपजिलाधिकारी अवधेश चौहान मौजूद रहे।
इसी क्रम में घोसी नगर पंचायत क्षेत्र में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित चेक प्वाइंट्स के आधार पर सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया।
इस दौरान करीमुद्दीनपुर स्थित ए-टू मार्ट, मदापुर समसपुर स्थित वी-टू मार्ट, वन इंडिया फैमिली मार्ट, मझवारा मोड़ स्थित नावेल्टी गारमेंट्स, जीआईआईटी संस्थान, ज्ञानस्थली और डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया।
जांच में फायर एनओसी, फायर फाइटिंग उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास द्वार, एग्जिट साइन, सीसीटीवी कैमरे, बिजली सुरक्षा, फर्स्ट एड बॉक्स, पार्किंग व्यवस्था और भवन की संरचनात्मक सुरक्षा जैसे बिंदुओं की जांच की गई। इनमें से कई स्थानों पर ये व्यवस्थाएं अनुपस्थित पाई गईं।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम में सीओ जितेंद्र सिंह, अग्निशमन विभाग के प्रभारी संजय पांडेय, एसडीओ बिजली इंद्र बहादुर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें