फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के साथ अन्याय : क्षीर सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश किसान सभा की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को समापन किया गया। इसमें भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के किसानों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षीर सागर राजन ने कहा कि निजी हितों को साधने के लिए यह समझौता किया है।
इस डील के तहत भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र को अमेरिकी उत्पादों के लिए शून्य प्रतिशत टैरिफ पर खोल दिया है, जबकि भारतीय कृषि उत्पादों को अमेरिका भेजने पर 18 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। यह किसानों के साथ अन्याय है।
आह्वान किया कि वे गांव–गांव सभा कर इस ट्रेड डील के दुष्परिणामों की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं। चेतावनी दी कि इस समझौते के खिलाफ आने वाले समय में राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि खेती-किसानी पर मंडरा रहे खतरों से लड़ने के लिए संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना होगा। राज्य सचिव रामकुमार भारती ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यशाला को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केडी. सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष छीतर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग सहित अनेक प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर रामबदन सिंह, सुखनंदन चौहान, गुफरान अहमद, देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, रामनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें