फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में भारत विकास परिषद ने की 174 महिलाओं की गोद भराई

विज्ञापन
नगर के बलिया मोड़ स्थित एक अस्पताल में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित गोद भराई कार्यक्? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। भारत विकास परिषद की तरफ से नगर एक अस्पताल सभागार में गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच तथा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 72 महिलाओं की हड्डी की जांच, 64 की एनीमिया की जांच, 38 की थायराइड की जांच के साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यअतिथि वरिष्ठ सदस्य ज्येति सिंह ने कहा कि परिषद द्वारा हर माह आयोजित होने वाले इस शिविर के माध्यम से न केवल गर्भवती माताओं को बच्चों को संस्कारित बनाने की शिक्षा दी जा रही है। साथ ही एनीमिया की जांच कर उन्हें स्वस्थ रखने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्गावती ने कहा कि बच्चों की पहली गुरू मां होती है। मां जैसे चाहे अपने बच्चे को ढाल सकती है। अच्छे संस्कार देगी तो बच्चा समाज में अच्छा काम करेगा और बुरा संस्कार देगी तो संसार में बुराइयां फैलाएगा। इसलिए मां को चाहिए कि गर्भावस्था से ही बच्चों को अच्छे संस्कार देना प्रारंभ कर दें।
परिषद की प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. अलका राय ने कहा कि मां बच्चे को स्वस्थ तभी रख सकती जब वह खुद स्वस्थ हो। इसलिए परिषद गत वर्षों से प्रयासरत है कि हर माता स्वस्थ, सुरक्षित व संस्कारित रहे। अपने परिवार तथा बच्चे को भी संस्कारित बनाएं। इस दौरान हाल ही मे जन्मी तीन बच्चियों के परिजनों को 11-11 सागौन के पौधे तथा एक हजार रुपया से खाता खोलवाकर पासबुक प्रदान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मुरारीलाल केडिया, कोषाध्यक्ष रश्मि बरनवाल, अनीता मिश्रा, चांदनी वर्मा, सुमन पांडेय, पल्लवी राय, प्रियंका राय, संगीता यादव,वसीम अहमद, भगवान पटेल, विजय राय आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. एसएन राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें