फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Sun, 16 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न ब्लाक कार्यालयों, थानों तथा ग्राम सभाओं के पंचायत भवनों पर झंडारोहण किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायतों सहित सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। बेलौझा ग्राम पंचायत स्थित पंचायत भवन पर ग्राम विकास अधिकारी भूपेंद्र कुमार सिंह तथा प्रधान राजाराम राजभर ने तिरंगा फहराया। पूर्व सैनिक संगठन की ओर से ब्लाक मुख्यालय पर परमात्मानंद ने झंडारोहण किया।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख सागर यादव ने ध्वजारोहण किया। दोहरीघाट थाने पर थानाध्यक्ष पंच बहादुर सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा साहू ने ध्वजारोहण किया। गोठा गांव में ग्राम प्रधान रामजनम गुप्ता, फरसरा बुजुर्ग गांव में ग्राम प्रधान राजू राय ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन



 रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी शिवमूरत रावत ने ध्वजारोहण किया।  बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने किया। घोसी संवाददाता के अनुसार तहसील मुख्यालय स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पर उपजिलाधिकारी साहब लाल ने तिरंगा फहराया।


तहसील में तहसीलदार सुनील बर्नवाल ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त तथा नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम एकबाल ने तिरंगा फहराया।


 मधुबन मोड़ पर आयोजित समारोह में सपा नेता सुजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख किस्मती देवी, घोसी कोतवाली में कोतवाल राकेश जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक अरुण निगम ने तिरंगा फहराया।


तहसील क्षेत्र के बरौली, खत्रीपार, कल्यानपुर, मानिकपुर असना, हाजीपुर, पिढवल, माछिल जमीन माछिल, रामपुर घोघवल, सरहरा जमीन सरहरा, सरायसादी, रघौली, मदीना, विक्कमपुर कुचहरा, नदवासराय आदि गांवों के पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण किया गया। भाजपा कार्यालय पर गिरिजापति राय तथा सुनील गुप्त ने ध्वजारोहण किया।


नदवासराय संवाददाता के अनुसार एसबीआई की शाखा पर शाखा प्रबंधक मनीष कुमार तथा यूनियन बैंक शाखा रजपुरा पर उप शाखा प्रबंधक विनोद यादव ने तिरंगा फहराया। नदवासराय स्थित ग्रामीण बैंक पर  संजय कुमार, इटौरा चौबेपुर स्थित नेहरू युवा मंडल कैंप कार्यालय पर डा.इलियास अहमद ने ध्वजारोहण किया।


 फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार एसडीएम अमरनाथराय, क्षेत्राधिकारी बंशीधर मिश्रा व थानाध्यक्ष कृष्ण पांडेय ने शहीद स्मारक कटघराशंकर पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र  के इंडियन पब्लिक स्कूल कसारा में राज्य महिला आयोग की सदस्या डा. सुमित्रा यादव, प्रबंधक भारत भूषण राय,


श्रीमति रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललितपुर लुदुही, व बकवल में कांग्रेस नेत्री डा. सुधा राय, प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा, बाबा साहब दलित बरसतिया इ. का. खैरानासिर में प्रबंधक मुक्तिनाथ, चतुरीशाह इ. का. मझवारा में अध्यक्ष डा. अरविंद मौर्या, संरक्षक सुरेंद्र नाथ राय, प्रबंधक रूपचंद गुप्ता, मां वैष्णो शिक्षण संस्थान मझवारा में महंत कन्हैया दास, अवधेश स्मृति उ. मा. विद्यालय रईसा में प्रबंधक त्रिभुवेंद्र राय, महर्षि दयानंद इ. कालेज लखनी मुबारकपुर में मुख्य लेखाधिकारी आर के यादव, परमानंद इंटर कालेज कसारा में प्रधानाचार्य कमलेश राय, आजाद हिंद फौज स्वतंत्रता संग्राम स्व. हरिगोबिन्द राय के मूर्ति पर स्वामीनाथ राय ने ध्वजारोहण किया।



इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों, सरकारी अस्पतालों पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।  विजय पब्लिक स्कूल इंदारा, शारदा मेमोरियल स्कूल इंदारा मुहम्मदपुर, बाबूपुर, सेंट फ्रांसिस स्कूल इंदारा मिशन, मुहम्मद अली इंटर कालेज करीमाबाद, दूधनाथ उ. मा. विद्यालय मुहम्मदपुर, सन्त जोसेफ इ. का. इंदारा मिशन पर ध्वजारोहण किया गया। अदरी नगर पंचायत पर चेयरमैन राजकुमार जायसवाल ने झंडा फहराया।


नगर स्थित फातिमा स्कूल में मुख्य अतिथि डा. पीएल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर अपोलिन पिंटो ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। नगर स्थित सनबीम स्कूल में विद्यालय के निदेशक राकेश गर्ग ने ध्वजारोहण किया। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य बीराम ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय मखना में झंडारोहण मुख्य अतिथि डा. एससी  तिवारी ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें