फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में उफान आने से तटवर्ती इलाकों में बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन
दोहरीघाट में सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिचांई विभाग अपनी तैयारियों में जुटा।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
नेपाल से छह लाख 93 हजार 80 क्यूसेक पानी सरयू नदी में दो चरणों में छोड़े जाने से नदी में बृहस्पतिवार को एक बार फिर उफान आने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों के लोगो में हड़कंप मच गया है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 1.30 मीटर में वृद्धि दर्ज की गई। सरयू नदी के सामान्य हो जाने के बाद तटवर्ती इलाकों के लोग अभी राहत की सांस ले ही रहे थे, कि नदी में बृहस्पतिवार को एक बार फिर उफान आने से तटवर्ती इलाकों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर बृहस्पतिवार 69.40 मीटर रहा। बुधवार को 68.10 मीटर था। 24 घंटे में 1.30 मीटर की वृद्धि दर्ज की गईं। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर है। नदी के जलस्तर में तेेजी से हो रही वृद्धि से कस्बा का मुक्तिधाम, भारतमाता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, लोकनिर्माण विभाग का डाक बंगला, शाही मस्जिद, डीह बाबा का मंदिर सहित ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। तटवर्ती इलाके के लोगों की मानें तो नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम बरकरार रहा तो जलस्तर खतरा बिंदु पार होते ही नगर सहित तटवर्ती इलाकों में खलबली मचना तय है। तटवर्ती इलाकों में बची हुई फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। जलस्तर बढ़ने से धनौली रामपुर, नई बाजार, नवली, बहादुरपुर, पतनई, बीबीपुर ठाकुरगाव, सरया गोधनी, सरासो, गौरीडीह, जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, पाऊस, ठिकरहिया, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित तटवर्ती इलाकों में पानी घुसने की आशंका से किसान परेशान है। इस बाबत पर सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान ने बताया कि नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने से बाढ़ आने की आशंका से विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ खंड आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि पानी के दबाव को देखते हुए बाढ़ चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ते ही श्मशान घाट पर नदी में बैकरोलिंग होने से जमा सिल्ट नदी में विलीन होती जा रही है। कस्बा के स्नान घाट पर कटान भी होने लगी है। इससे कस्बावासियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें