फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नए नामांकन कराने के साथ उपस्थिति बढ़ाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में नए नामांकन को लेकर विशेष प्रयास करने के साथ जिलाधिकारी द्वारा गांव में सफाई के साथ स्कूल में सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नामांकन के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। इस कार्य में उन्होंने आवश्यक होने पर खंड विकास अधिकारियों और ग्राम प्रधानों से भी सहयोग लेने को कहा। जबकि परिषदीय विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की सक्रियता भी बढ़ाने के अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी को डीएम ने निर्देश दिए कि गांव में तैनात सफाई कर्मी सबसे पहले विद्यालयों की साफ सफाई करें, उसके बाद ही कोई कार्य करें।
डीएम ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके शिक्षा क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस काम में उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी का सहयोग भी लेने को कहा। इसके अलावा उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए, जिससे परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावक प्रेरित हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्यों, अध्यापकों की उपस्थिति, अब तक हुए नवीन नामांकन आदि के बारे में भी विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें