फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे काम तुरंत पूरे किए जाएं

Wed, 30 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़रावं ब्लाक के अपने गोद लिए गांव पीवाताल का डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां देख वे काफी खफा हुए। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दीं।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी रामदुलारे अनुपस्थित थे। उनका बचाव करते हुए एपीओ मनरेगा राहुल राय ने कहा कि बीडीओ साहब की तबीयत खराब है। इतना सुनते ही डीएम ने उन्हें काम के प्रति जिम्मेदार रहने की हिदायत दी। हालांकि कुछ देर में ही खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुँच गए।


अभिलेखानुसार निर्मित 668 शौचालयों का हाल जाना, तो सेक्रेटरी रामदरश यादव ने पूर्व में निर्मित 4 दर्जन शौचालयों को ध्वस्त होना बता दिया। इसपर जिलाधिकारी ने गांव में घूम-घूम कर शौचालयों की हालत देखी। मौके पर मिले शौचालय प्रयोग करने लायक नहीं मिला। अधिकांश में फाटक नहीं दिखे, गड्ढों के भी बुरे हाल हैं। उधर, ग्रामीण भी शौचालयों का प्रयोग करने के प्रति काफी उदासीन हैं।
विज्ञापन



चौपाल में उन्होंने शौचालयों के प्रयोग किया जाना  नितांत आवश्यक बताया। कहा कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हर परिवार को शौचालय निर्माण के लिए अब तीन किस्तों में कुल 12000 रुपये मिलेंगे। क्रमश: पहली और दूसरी किस्त पांच-पांच हजार रुपये की होगी। जबकि तीसरी किस्त में दो हजार रुपये लभार्थी को मिलेंगे।


डीएम ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में शौचालयों का महत्वपूर्ण योगदान है। याद रहे कि दूषित पेयजल से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है।


 खुले में शौच से भूतल पर जहां गंदगी फैलती है, वहीं भूगर्भ में स्थित जल दूषित होता है। क्योंकि पीवाताल गांव के लगभग चारों तरफ ताल है। डीएम ने सभी शौचालयों का फोटो एलबम तत्काल प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश अधिकारियों को दिए।


डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों के वजन कराए का रिकार्ड भी देखा, जो संतोषजनक मिला। सेविकाओं को निर्देश दिए कि पोषाहार वितरण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें