फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य अधूरा, तीन दिन का वेतन कटा

Mon, 28 Mar 2016 11:58 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
रसोइयों ने दिया धरना
विज्ञापन
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को विकास खंड फतेहपुर मंडाव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र नन्दौर का औचक निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर बीडीओ और एपीओ को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन



महत्वपूर्ण कार्य छोड़कर तीन दिन की छुट्टी जाने पर एपीओ का तीन दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए मधुबन में निवास करने का आदेश दिया। दुबारा शिकायत मिलने पर निलंबित करने की हिदायत भी दी। डीएम ने ब्लाक स्थित सभागार में संबंधित ग्राम प्रधानों और सेक्रेटरियों की बैठक कर अविलंब काम पूरा करने का निर्देश दिया।


  विकास खंड फतेहपुर मंडाव में लाखों रुपये की लागत से कुल 17 आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार को ब्लाक सभागार में जिन गांवों में आँगनबाड़ी केंद्रों  का निर्माण हो रहा है, वहां के ग्राम प्रधानों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रधानों को आश्वस्त किया कि आप कार्य जितना जल्दी हो  सके मानक के अनुरूप कराइये और इसका भुगतान अधिकतम मई के प्रथम सप्ताह तक हो जाएगा।
विज्ञापन



जिलाधिकारी के इस आश्वासन से ग्राम प्रधान संतुष्ट दिखे और अविलंब कार्य पूरा कराने का भरोसा दिया। इस बीच जिलाधिकारी ने 14वें  वित्त और मनरेगा का धन किस मद में कहां और किस तरह खर्च किया जाएगा। इस पर चर्चा की। साथ ही अच्छे कार्य करने वाले प्रधानों को प्रोत्साहन स्वरूप धन आवंटन में वरीयता देने का भरोसा दिलाया।


 डीएम ने बाद में ग्राम सभा नन्दौर में निर्माणाधीन आँगनबाड़ी केंद्र  का अवलोकन किया। कार्य की धीमी प्रगति देख डीएम ने बीडीओ मनोज वर्मा  और एपीओ प्रशांत राय को फटकार लगाई। कार्य में लापरवाही पर पर डीएम ने एपीओ प्रशांत राय का तीन दिन का वेतन रोकने के निर्देश सीडीओ को दिए।


डीएम ने बीडीओ मनोज वर्मा को आज से ही विकास खंड के आवासीय भवन में रहने और अविलंब कार्य में सुधार लाने की चेतावनी भी दी। विकास कार्यों के सत्यापन नौ सदस्यीय कमेटी का गठन कर करने का निर्देश सीडीओ को दिया। यह टीम जनपद में कार्य की प्रगति और अधिकारियों की गतिविधियों के बारे में जिलाधिकारी को रिपोर्ट करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें