फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के रंगकर्मी पड़े शिथिल

Mon, 28 Mar 2016 11:55 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा में राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ के तत्वावधान में विश्वरंगमंच दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते राघवेन्द्र प्रताप सिंह।
विज्ञापन
रंगकर्मी का जीवन एक साधक जैसा होता है। पूरी दुनिया में सभी साहित्यिक विधाओं में नाट्य कर्म और उसकी प्रस्तुति समाज में सर्वाधिक प्रभावी कला के रूप में जानी जाती है। प्रेक्षागृह के अभाव में इस समय मऊ का रंगकर्मी शिथिल पड़ गया है। यह चिंता राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ मऊ के सभागार में हुर्ठ गोष्ठी में व्यक्त की गई। यह बातें विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर गोष्ठी का प्रारंभ करते हुए इप्टा के अध्यक्ष रामअवतार सिंह ने कही। 
विज्ञापन



गोष्ठी में काव्य पाठ की शुरूआत  करते हुए इम्तियाज साकिब ने कहा कि ‘मैं भारत मां का बेटा देश का सच्चा सिपाही हूँ, मेरे माथे पर लिखा सिर्फ हिंदुस्तान रहने दो’। घनश्याम पांडेय ने बसंत के आगमन और जीवन के उल्लास को स्वर दिया। सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट ने ‘मेरे शहर से होकर एक नदी गुजरती है, सूखी-गंधाती चुपचाप तनहाई में रहती है, सुनाकर तमसा का हाल बया किया। शायर सईदुल्ला शाद और इस्माइल शादान ने गजल प्रस्तुत किया।


नागेंद्र सिंह ‘बागी’ ने प्रेम और वियोग के द्वंद्व को आकार देते हुूए ‘क्या विधिता संयोग के योग में, वियोग के रोग लगावत बांटे, सुनाया। असलम एडवोकेट ने ‘जरा एक घर बना कर भी तो देखो, जलाने को तो काशाने बहुत हैं’ सुनाया। डॉ. गिरीश मासूम ने भी अपनी गजल को स्वर दिए। डॉ. वसीमुद्दीन जमाली को उनकी रचना पर खूब दाद मिली। इसी तरह से  डॉ. इकबाल अहमद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश धूमकेतु ने अपनी रचनाओं को सुनाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें