फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल जलाकर शहीदों का नमन

Sat, 13 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 संसद भवन पर हमले की 13वीं बरसी पर शनिवार को विभिन्न संस्थाओें और स्कूल में लोगों ने कैंडिल जलाकर हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन



निजामुद्दीनपुरा स्थित नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार को छात्राओं ने ब्लैकबोर्ड पर संसद का चित्र बनाया, उसके बाद सभी छात्राओं ने कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्कूल की संचालिका ज्योति सिंह ने कहा कि संसद हमले में शहीद हुए सेना के जवानों ने अपनी जान पर खेल कर कई नेताआें और सांसद ने भवन को सुरक्षित बचाया। इस दौरान अर्पिता, अल्का, पूजा, रीमा, सलमा,आभा, सुमन यादव, सोनी, चमन, सबिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



उधर, मलिक टोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के ट्रेनिंग हाल में भी श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें संस्था में ट्रेनिंग लेने वाली छात्राओं ने भी कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि की।

 इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डा.एसएन खत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इसका सारा श्रेय हमारे देश के वीर सेना के जवानों को जाता है।

 प्रबंधक मुमताज खान ने कहा कि संसद हमले में शहीद हुए सेना के जवानों और कर्मचारियों की वजह से आज देश पर बड़ा कलंक लगने से बचा। श्रद्धांजलि सभा में रश्मि,काजल, मोनिका, फरीदाबानो, तब्बसुम, रुबिना, शाहिना, फिरोजा, शगुफ्ता, रीता, संगीता, रुबी, फरहान आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें