फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को सिखाए गए बीज तकनीक के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कुशमौर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिहार से आए 25 किसानों को बीज तकनीक के गुर सिखाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि किशनगंज, बिहार में अन्य खाद्यान्न फसलों के साथ मक्का, चायपत्ती और अन्नानास की खेती की जाती है। कहा कि युवा किसानों का कृषि के तरफ आकर्षण हर्ष का विषय है और अच्छा संकेत है। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन के सिद्धांतों पर चर्चा की। बीज वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार ने किसानों को बीजों की विभिन्न श्रेणियों और गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन की मूलभूत तकनीकों से परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें