मऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में बिजली क्षेत्र के निजीकरण की चल रही प्रक्रिया के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में चल रहा प्रदर्शन सोमवार कोे 96वें दिन जारी रहा।
वक्ताओं ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल बिजली निगम के निजीकरण को वापस लेने की मांग को दोहराते हुए कहा कि निजीकरण किसी भी तरह से कर्मचारियों के हित में नहीं है। निजीकरण का निर्णय वापस होने तक संघर्ष समिति अपने संघर्ष को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक ढ़ंग से जारी रखेगी। सभा को सूर्यदेव पांडेय, रघुनंदन यादव, पतिराम, जमुना प्रसाद, सत्येन्द्र गुप्ता, देवेंद्र उपाध्याय, अर्जुन कुश्वाहा आदि शामिल रहे।