मऊ। कोरोना काल में सुरक्षा और व्यवस्था में लगे राजस्वकर्मियों, पुलिसकर्मियों सहित फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरे चरण में टीका लगाया जाएगा। इनमें 5500 अधिकारियों और कर्मचारियों का पोर्टल पर पंजीकरण किया जा चुका है। पहले चरण में हेल्थवर्कर, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण के बाद अब पुलिसकर्मियों, नगर पंचायत, जिला पंचायत, राजस्व विभाग के कर्मचारियों को टीका लगेगा। जिले में कोरोना की वैक्सीन की पहली खेप में 10 हजार डोज आ चुकी है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि पुलिस विभाग, राजस्व, जनपद, नगरीय निकाय सहित कुल 5500 फ्रंट लाइन वर्करों का अब तक रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। स्वास्थ्य कर्मियों के बाद चिहिन्त फंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। बताया कि दूसरा चरण के पहले दौर में पांच फरवरी को 826 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जा चुका है। बताया कि दूसरे दौर में 11 तथा तीसरे दौर में 12 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि फरवरी माह में चिहिन्त फ्रटलाइन वर्करों को टीकाकरण पूर कर लिया जाएगा। पहले चरण में कुल 8 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को पांच दौर में टीका लगाया गया है।