भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी एवं उन्हें मऊ पुलिस लाइन में रखे जाने की खबर सुनकर गेट पर सैकड़ों की संख्या में जुट गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान दयाशंकर सिंह के समर्थक एवं भाजपा के कार्यकर्ता बसपा सुप्रीमों मायावती एवं नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
समर्थकों का हंगामा देखकर मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा पहुंचे और प्रदर्शन करने वालों को शांत कराया। प्रदर्ल्शन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा, शैलेंद्र सिंह, मदन, बयालिस गांव क्षत्रिय समाज के नागेंद्र सिंह बागी आदि शामिल रहे।