फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए खेती के टिप्स

Wed, 20 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईडब्ल्यूएमपी जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बुुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आजीविका संवर्धन एवं उत्पादन प्रणाली तथा सूक्ष्म उद्यम दिवस के रुप में जागरूकता सप्ताह के क्रम में किसानों को जल संरक्षण के महत्व, कृषि विविधिकरण तथा पशुपालन के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


अवर अभियंता बच्चा राम यादव ने जल संरक्षण के प्रति तत्पर रहने के साथ-साथ आजीविकायुक्त कार्य करने को कहा। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एनपी सिंह ने आदर्श ग्राम में फूल, फल एवं सब्जी के खेती के तरीके एवं उससे अपेक्षित लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी, घोसी डॉ. पीडी सिंह ने पशुपालन का महत्व एवं ग्रामीण आजीविका संबर्धन में इसका योगदान पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, टीकाकरण की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एनके सिंह ने कृषि उत्पादन, विपणन व भंडारन के विषय में व्यापक जानकारी देतेे हुए  उन्नतिशील खेती कर लाभ उठाने को प्रेरित किया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह ने समेकित वाटर शेड प्रबंधन कार्यक्रम के तहत बरसात का जल संरक्षित करने के बारे में बताया। परियोजना प्रबंधक मोती राम, अवर अभियंता इंद्रसेन सिंह, तकनीकी विशेषज्ञ परितोष पांडेय, दीपेंद्र कुमार मिश्रा, राधेश्याम शर्मा, देवानंद तिवारी, भीम सिंह, अनिल पांडेय, दीपेंद्र मिश्रा, राकेश सिंह, सौरभ यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें